जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। बोधी सोसायटी जमशेदपुर के तत्वावधान में आगामी 1 मई को 2570वीं बुद्ध जयंती का आयोजन सोसायटी प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 26 अप्रैल, रविवार से चित्रांकन प्रतियोगिता के माध्यम से हुई। जमशेदपुर के बिभिन्न स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सुबह 8 बजे सोसायटी प्रांगण में आयोजित की गई थी, जिसका विषय "युद्ध नहीं, शांति" तथा बच्चों के लिए गौतम बुद्ध का चित्र था। 1 मई को बुद्ध जयंती के दिन सुबह 6 बजे विश्व शांति प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...