वाराणसी, जनवरी 20 -- कछवांरोड, संवाद। चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) में फावड़े से हमले में महिला की मौत के बाद तनाव बना हुआ है। गांव में फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपी समेत तीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी की मां और पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जमीन विवाद में बीते शनिवार को बीच-बचाव कर रही सुनीता देवी के सिर पर पड़ोसी कुलदीप पटेल ने फावड़े से हमला कर दिया था। घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप है। सुनीता की सोमवार भोर में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मिर्जामुराद पुलिस ने नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी कुलदीप समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार को सुनीता का शव घर के रखकर चार घंटे तक प्रदर्शन किया गया था। विधायक पुत्री अदिति सिंह पटेल के समझ...