पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में तीन दिनी 26 से 28 जून तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी परिसर फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को शहर के ज्योति लोक में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सचिव एवं फिल्मकार पुलिन मित्रा ने कहा कि फेस्टिवल में एक जुलाई 2023 के बाद निर्मित फिल्में ही शामिल होंगी। फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है, जबकि चयनित फिल्मों की सूची 15 जून को जारी होगी। आयोजन समिति के सदस्य नवीन कुमार सहाय ने बताया कि प्रतियोगिता में लघु फिल्म (20 मिनट), वृत्तचित्र (30 मिनट) और कैंपस फिल्म (15 मिनट) श्रेणियां रखी गई हैं। झारखंड के इतिहास, जनजातीय समाज, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, खेल, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर आधारित फिल्...