रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। चित्रपट झारखंड द्वारा इस वर्ष भी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आगामी 26, 27 एवं 28 जून को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। रविवार को विश्व संवाद केंद्र कांके रोड में फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें केवल झारखंड में निर्मित फिल्मों को ही प्रदर्शित किया जाएगा। अन्य राज्यों से प्राप्त प्रविष्टियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त और केंद्रित मंच प्रदान किया जा सके। तीन श्रेणियों में होंगी फिल्मेंफिल्में तीन प्रमुख श्रेणियों लघु फिल्म (अधिकतम अवधि 20 मिनट), वृत्तचित्र (अधिकतम अवधि 30 मिनट) और कैंपस फिल्म (विद्यार्थियों द्वारा निर्मित, अध...