आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- गम्हरिया। चित्रगुप्त महासमिति की त्रिवार्षिक आमसभा रविवार 19 अप्रैल को गम्हरिया स्थित समिति के भवन में होगी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केएम श्रीवास्तव तथा महासचिव संजय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में कमेटी गठन के बाद यह प्रथम आमसभा होगी। इस दौरान समाज के उत्थान, भवन के जीर्णोद्धार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...