धनबाद, मार्च 23 -- बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट की ओर से रविवार को कतरास बाजार स्थित राजा तालाब के समीप लालाबाड़ी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या-एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. स्वतंत्र कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट के दर्जनों महिला, पुरुष और युवा चित्रांशों ने दोनों अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चित्रांश समाज के लोगों ने पार्षद डॉ मधुमाला को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिस तरह समाज का सहयोग और समर्थन मिला, उसी प्रकार आगे भी हर कदम पर साथ मिलता रहेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि पार्षद के नेतृत्व में वार्ड संख्या-1 की समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाय...