मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माड़ीपुर चित्रगुप्त पूरी के गली नंबर आठ में असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों के जमावड़े की शिकायत बुधवार को काजी मोहम्मदपुर थाने में की गई है। बताया गया है कि संदिग्ध लड़के दिनभर खाली जमीन में बैठकर ताश खेलते हैं। इस कारण महिलाएं व बेटियां घर से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इलाके के एक सीनियर सिटिजन इसको लेकर थाने में आवेदन भी दिया है। आवेदन पर मोहल्ले के एक दर्जन लोगों ने हस्ताक्षर किया है। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम मामले में कार्रवाई करेगी। मोहल्ले में गश्ती बढ़ाई जाएगी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत डायल 112 पर कॉल करने की सलाह भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.