बलिया, मई 19 -- रसड़ा। चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन की ओर से कस्बा के अनूप नगर मोहल्ला में रविवार की देर शाम सामूहिक चित्रगुप्त पूजा व भंडारा का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना किया। वहीं वैदिक विधि से कलम-दवात का पूजन किया। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अनुष्ठान में काफी संख्या में कायस्थ समाज के साथ ही समाज के अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के प्रमुख आकाश श्रीवास्तव, प्रशांत शेखर, शैलेश, अखिलेश, नारायण, आशीष, सुशील, पंकज, अनूप, संजय, प्रदीप, दीपक, हरिओम, डा. सुशील, अवधेश, सतीश, राजीव, राजेश, अनिल, अखिलेश, विपिन, गोपाल, दिनेश, सुमित, सुशील श्रीवास्तव, प्रेमलता, अंजू, खुशबू...