चित्रगुप्त नगर में दो फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरी
पटना, फरवरी 21 -- चित्रगुप्त नगर इलाके में 15 फरवरी को दो अलग-अलग अपार्टमेंट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने फ्लैटों का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली घटना चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदावन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में हुई। बदमाशों ने ताला तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया और सोने की दो अंगूठियां, एक चेन तथा एक लाख दस हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। पीड़ित शशि कुमार ने चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के समय वे अपने पूरे परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। दूसरी घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के देव कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट नंबर 203 में हुई। बदमाशों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.