चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
उन्नाव, मई 24 -- उन्नाव, संवाददाता। दोस्तों के साथ चित्रकूट दर्शन के लिए गए युवक की मंदाकिनी नदी में नहाते समय रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई। मौत से हड़बड़ाए साथी शव लेकर उन्नाव पहुंचे। मां की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दोपहर शव का शुक्लागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिरजाबाग मोहल्ला के रहने वाले 36 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र स्व. गिरधारीलाल शनिवार की रात वह अपने साथियों मनीष अग्निहोत्री, हरिओम, मयंक, आशीष मिश्रा, अंश अवस्थी के साथ चित्रकूट दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह सभी मंदाकिनी नदी के प्रमोद वन घाट पर नहा रहे थे। तभी अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.