चित्रकूट से लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस एक्सप्रेसवे पर टकराई, आठ श्रद्धालु घायल
उरई, मई 20 -- कुसमिलिया, संवाददाता । बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डकोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं की एक मिनी बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा फूलपुरा के पास किमी संख्या 170 पर हुआ। बस चित्रकूट दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। बस चालक कमल सिंह राजपूत पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर ने बताया कि ओवरटेक करते समय उसे नींद की झपकी आ गई। बस में बच्चों समेत कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में चालक समेत पप्पू राम गुप्ता 55 वर्ष,कुसुम देवी 50 वर्ष, नीमा देवी 35 वर्ष, रेखा गुप्ता 36 वर्ष, किशन लाल सोनी 55 वर्ष, जयद्रा 52 वर्ष, बस चालक कमल सिंह राजपूत घायल हुए जो जिला कोटपूतली- बहरोड़, राजस्थान के थाना बास दयाल क्षेत्र के कैराना गांव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.