चित्रकूट से भटकी महिला नरैनी पहुंची
बांदा, जून 17 -- नरैनी। अमावस्या मेला में जनपद चित्रकूट से रास्ता भटकी वृद्ध महिला के परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने उनके सुपुर्द किया। मंगलवार को वृद्ध महिला भटकते हुए मिली थी। पुलिस ने नाम पता आदि पूछा और कोतवाली ले आए। महिला ने अपना नाम मुन्नी पत्नी जनका निवासी ननौरा थाना जखौरा जनपद ललितपुर बताया। कहा कि वह अपने परिजनों के साथ अमावस्या मेला गई थी। उसके परिजनों से संपर्क कर पुलिस ने पिता को बुलवाया व महिला को उन्हें सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.