बांदा, मई 17 -- बांदा। जसपुरा थाने की पुलिस ने चित्रकूट के सीतापुर से भटककर आए 20 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। नांदादेव के ग्रामीणों ने शनिवार को जसपुरा थाने में सूचना दी थी कि गांव में एक 20 वर्षीय युवक भटककर कहीं से आया है और वह अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा है। थानाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम आपरेशन मुस्कान के तहत नांदादेव पहुंची और विक्षिप्त युवक को थाने लाई। थानाध्यक्ष ने आसपास के लोगों और कई थानों से संपर्क कर युवक के बारे में पता लगाया। जानकारी करने पर उसकी मां का पता चला। बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। सीतापुर (चित्रकूट) से भटक कर वहां जसपुरा पहुंच गया है। पुलिस ने मां को बुलाकर उसके बेटे को सुपुर्दगी में किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...