बांदा, अगस्त 29 -- बांदा, संवाददाता। रेलवे ने अब प्रतापगढ़ और बांदा-कानपुर इंटरसिटी ट्रेन को आपस में मर्ज कर दिया है। सात सितंबर से अब इंटरसिटी प्रतापगढ़ से लखनऊ, कानपुर होते हुए बांदा-चित्रकूट पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मां बेलाधाम प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14123-14124) व कानपुर चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14109-14110) आपस में मर्ज होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 14124 चित्रकूट-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर एक बजे चित्रकूट से चलेगी, जो हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन शाम 3.50 बजे पहुंचेगी। फिर घाटमपुर कानपुर सेंट्रल लखनऊ चारबाग होते हुए रात 11:35 बजे प्रतापगढ जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 14123 आठ सितंबर से प्रतापगढ़ जंक्शन से सुबह 04:25 चलेगी, सुबह 11:26 हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और भरुवा सुम...