चित्रकूट में 20 हजार की घूस लेते लेखपाल और प्राइवेट मुंशी गिरफ्तार
चित्रकूट, जून 10 -- रामनगर (चित्रकूट), संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ तिराहे के पास किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल और उसके प्राइवेट मुंशी को रंगे हाथों मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी किसान से भूमि के श्रेणी परिवर्तन के नाम पर उससे रिश्वत ले रहे थे। टीम ने दोनों के खिलाफ रैपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया और अपने साथ ले गई।एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक रामआसरे त्रिपाठी ने बताया कि रैपुरा निवासी सत्यप्रकाश सिंह को कृषि भूमि की धारा 82 (आबादी) श्रेणी निरस्तीकरण करा जमीन को कृषि भूमि में परिवर्तन कराना था। श्रेणी परिवर्तन के लिए राजस्व लेखपाल रविशंकर द्विवेदी निवासी कस्बा राजापुर व उनका प्राइवेट मुंशी लवलेश पांडेय निवासी रुखमाखुर्द थाना बहिल पुरवा 20 हजार रुपये मांग रहे थे। इसपर सत्यप्रकाश ने मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.