चित्रकूट, जनवरी 23 -- चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी चिंटू केशरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष केशरवानी को अगवा करने के बाद फिरौती की मांग की गई। फिरौती न मिलने पर आयुष की शातिरों ने बेरहमी से हत्या कर दी और शव को शौचालय में छिपा दिया। आयुष गुरुवार की शाम को कोचिंग पढ़कर लौटने के बाद दुकान के सामने से गायब हो गया था। परिजनों की शंका पर पुलिस ने जब पड़ोसी दुकानदार से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ और रात में शव बरामद हो पाया। शुक्रवार सुबह आक्रोशित व्यापारियों ने बरगढ़ मोड़ के पास हाईवे में शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल बांदा राजेश एस, एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह समेत जिले का पूरा फोर्स पहुंच गया। बरगढ़ में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने अगवा करने में शामिल एक शातिर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.