चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता पेंशनर के खातों में भुगतान प्रक्रिया के दौरान पटल से लेकर अधिकारी स्तर तक की भूमिका जानने के लिए पुलिस एसआईटी ने गुरुवार को री-क्रिएटिंग कराई। वीडियोग्राफी कराने के साथ ही एसआईटी की कंप्यूटर एक्सपर्ट टीम ने इस प्रक्रिया को जाना और समझा। सात साल में 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख के गबन के मामले की जांच पुलिस एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने करीब ढाई माह से चल रही छानबीन के दौरान अनियमित भुगतान में भूमिका निभाने वाले विभागीय कर्मियों को चिन्हित कर लिया है। अब एसआईटी इन चिन्हित कर्मियों से पूछताछ के बाद उन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को एसआईटी की कंप्यूटर एक्सपर्ट की टीम कोषागार पहुंची। भुगतान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.