चित्रकूट, अगस्त 29 -- Flood In Chitrakoot: नेपाल में आई बाढ़ को लेकर अभी भूल भी नहीं पाए थे कि अब यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने जमकर कहर बरपाया है। नेपाल के रास्ते यूपी की नदियों में आया पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यूपी और एमपी के कई इलाकों में पानी सड़क से काफी ऊपर बह रहा है। जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। नदी के किनारे स्थित आश्रम, मंदिर, मठ, रामघाट की दुकानें और कई होटल पानी में डूब गए हैं। बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान का अनुमान है। स्थानीय निवासी बुजुर्ग राम सलोने ने बताया कि उनकी याद में 90 साल में मंदाकिनी नदी में इससे अधिक भीषण बाढ़ कभी नहीं आई। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर मंदाकिनी नदी के किनारे बसे कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों पर शरण ले रखी है, ले...