चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पैतृक गांव हनुमान गंज में उनके बड़े भाई के घर के मुख्य गेट पर शनिवार शाम एक बुजुर्ग साफी से फंदा लगाकर लटक गया। जानकारी होते ही मंत्री के भाई अरुण कुमार सिंह घर पहुंचे और बुजुर्ग को फंदे से नीचे उतरवा अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। मंत्री के भाई ने विरोधियों पर उन्हें फंसाने और बदनाम करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अरुण कुमार सिंह की पत्नी पुष्पलता सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। मंत्री के बड़े भाई अरुण कुमार सिंह ने रैपुरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह लोखरी में थे। तभी पता चला कि लल्ली उनके घर गया है। वह अपने घर पहुंचे तो देखा लल्ली उनके घर के मुख्य गेट पर अपने गमछे का फंदा बनाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.