चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो छात्रों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनो छात्र प्रयागराज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन समेत भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है। औझर निवासी सुरेशचंद्र का 18 वर्षीय बेटा विजय पाल व बसरेही निवासी रामलोचन निषाद का 18 वर्षीय बेटा सूरज निषाद आपस में दोस्त है। दोनो प्रयागराज में इंटरमीडिएट में पढ़ते है। बताते हैं कि शुक्रवार को दोनो लोग बाइक से परीक्षा देने प्रयागराज गए थे। देर शाम एक ही बाइक में दोनो लोग वापस लौट रहे थे। छिवलहा गांव के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग बाइक समेत गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.