चित्रकूट, दिसम्बर 19 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास शुक्रवार को एक हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले ये सभी अमावस्या मेला में आए थे। कामदगिरि परिक्रमा कर वापस लौटते हादसे का शिकार हो गए। मध्य प्रदेश के छतरपुर के चंदला क्षेत्र के गिरवा पुरवा निवासी 40 वर्षीय रामकुमार, पत्नी 37 वर्षीया भूरी देवी व 12 वर्षीय बेटे इंदल के साथ बाइक से अमावस्या मेला पर चित्रकूट आए थे। मंदाकिनी स्नान के बाद शुक्रवार को भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। दोपहर करीब तीन बजे झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। उधर रौली कल्याणपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद पिकअप दोबारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.