बांदा, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता ऊंचाडीह मार्ग पर ऐलहा बढ़ैया मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर तीनों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मप्र के रीवा जिले के डभौरा क्षेत्र के जतरी निवासी 25 वर्षीय धनीलाल उर्फ डुग्गीलाल और उसका चचेरा भाई 24 वर्षीय संतू बसोर मानिकपुर कस्बे के इंदिरा नगर में रिश्तेदार के यहां आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे एक ही बाइक से दोनों वापस गांव लौट रहे थे। बाइक पर इन दोनों के अलावा संतू की 22 वर्षीय पत्नी रुबी, उसके दो बेटे पांच वर्षीय बासू और एक वर्षीय प्रियांशु भी सवार थे। पांचों गुरौला गांव के आगे ऐलहा बढ़ैया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.