चित्रकूट, जून 1 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में रविवार देर रात सगे भाइयों के परिवारों के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसमें मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। विवाद में गंभीर रुप से घायल बड़े भाई समेत पांच लोगों को सीएचसी पहाड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई।दुबारी निवासी शिवनारायण और उसके बेटे इंद्र कुमार का बंटवारे को लेकर पिछले करीब एक महीने से विवाह चल रहा था। यह विवाद थाने में पहुंचने के बाद पिता पुत्र के बीच समझौता भी हुआ। जिसमें पिता ने बेटे को मकान बनाने के लिए कुछ जमीन दे दी थी। रविवार की देर शाम फिर से पिता पुत्र के बीच विवाद की शुरुआत हो गई। इसी बीच शिवनारायण का बड़ा भाई 65 वर्षी रामनारायण भी पहुंच गया। पिता पुत्र के...