चित्रकूट, मार्च 8 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के धार्मिक स्थल बांकेसिद्ध में शनिवार को घूमने आए डीआईजी राजेश एस के साथ पुलिस टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में डीआईजी तो बाल-बाल बच गए, पर उनके साथ आए सीओ सिटी समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद सभी पुलिस कर्मियों को छुट्टी दे दी गई।डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए आए थे। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद वह बांकेसिद्ध घूमने पहुंचे। उनके साथ सीओ सिटी अरविंद वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी भी थे। बताते हैं कि वहीं पीपल और महुआ के पेड़ पर मधुमक्खियां का छत्ता लगा था। अचानक मधुमक्खियां उड़ीं और पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं। इससे वहां भगदड़ मच गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.