लखनऊ, जून 4 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, हम 2047 के विकसित भारत के सपने को लेकर क्या करेंगे।अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है कि जब तक भाजपा का महा-भ्रष्टाचारी शासन रहेगा तब तक 'जल जीवन मिशन' की टंकियां गिरती रहेंगी और 'हर घर जल' का नारा दीवारों पर ही लिखा मिलेगा। अब फिर कोई किसी 'स्वतंत्र' को बंधक बनाएगा तो भाजपाई कहेंगे, ये ठीक नहीं किया। यह भी पढ़ें- चित्रकूट में पानी के लिए तरस रहे हैं बुजुर्ग व बच्चे: अखिलेश भाजपा जाए तो जल आए। हर प्यासा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।उन्होंने कहा कि विकास विरोधी भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साब...