चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट। संवाददाता। रोड की तरह रेल पटरियों पर भी 'ओवरटेकिंग' का झगड़ा सामने आया है। मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मारकुंडी स्टेशन पर मंगलवार दोपहर जनता एक्सप्रेस क्रॉसिंग के लिए रोकी गई बलसाड दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों ने कहा- पहले हमारी ट्रेन यहां आई थी, इसलिए वही पहले जाएगी। यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर हंगामा काटा और ट्रैक पर लाल कपड़ा लहरा जनता एक्सप्रेस ट्रेन को रोक भी दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए अंतत: रेलवे अधिकारियों को पहले से रुकी दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निकालना पकड़ा, इसके बाद दूसरी ट्रेनें रवाना की गईं। हंगामे की वजह से कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों में रोकना पड़ा।जानकारी के अनुसार बलसाड-दानापुर सुपरफास...