चित्रकूट, फरवरी 12 -- चित्रकूट। संवाददाता बिजली की केबल जोड़ने के विवाद में दबंगों ने मंगलवार देर शाम दलित कोटेदार को लात-घूंसों से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आई कोटेदार की बहू से भी मारपीट की गई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया है। बेटे की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रैपुरा क्षेत्र के लौढ़ियामाफी गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ हफ्ते पहले फुंक गया था। इससे गांव के एक तरफ की बिजली ठप हो गई थी जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर कुछ दूरी पर लगा है। मंगलवार को ग्रामीण चंदा जुटाकर दूसरे ट्रांसफार्मर से अपने घरों तक बिजली लाने के लिए निजी तौर पर केबल लगवा रहे थे। 65 वर्षीय अनुसूचित जाति के कोटेदार सुखनंदन ने भी चंदा दिया था लेकिन कुछ लोगों ने उनके घर तक क...