चित्रकूट, फरवरी 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ट्रैफिकिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर एसपी अरुण सिंह ने यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। उनको यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित कान्हा सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इसके लिए स्मार्ट ट्रैफिकिंग प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरुरत है। कहा कि स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं ई-चालान प्रण...