चित्रकूट में ट्रक की टक्कर से ननद-भाभी की मौत
चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के एक ट्रक की टक्कर से ननद और भाभी की मौत हो गई। दोनों लोग परिवार के साथ संगम में बुजुर्ग की अस्थियां विसर्जित कर कार से लौट रहीं थी। तभी रास्ते में कार के पंचर होने पर ननद-भाभी हाईवे क्रॉस कर पैदल ही दूसरी ओर चली गईं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग निकला। महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुरा निवासी त्रिभुवन प्रजापति के बाबा रामदीन की 21 फरवरी को मौत हो गई थी। परिवार और रिश्तेदारी के लोग उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोमवार को कार से प्रयागराज गए थे। संगम में अस्थियां विसर्जित करने के बाद वे लौट रहे थे। मंगलवार तड़के ढाई बजे रामनगर कस्बे के पास कार पंचर हो गई। इसपर चालक कार का पहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.