चित्रकूट में जोरदार बारिश से मंदाकिनी उफनाई, रामघाट में दुकानों के अंदर घुसा पानी
चित्रकूट, अगस्त 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में शुक्रवार की रात हुई जोरदार बारिश से मंदाकिनी और बरदहा नदी उफान पर है। मंदाकिनी का जलस्तर शनिवार को खतरे केनिशान के करीब पहुंच गया। रामघाट में मंदाकिनी का पानी दुकानों में घुस गया है। दुकानदारों ने आनन-फानन अपनी-अपनी दुकानों में रखा सामान निकालकर सुरक्षित स्थानो में पहुंचाया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यूपी-एमपी प्रशासन निगरानी में लगा है। नदी किनारे रहने वालों को प्रशासन ने सतर्क किया है।जिले में एक दिन पहले शुक्रवार को सुबह जोरदार बारिश हुई थी। सीमा से सटे एमपी क्षेत्र में भी जोरदार बारिश होने की वजह से दोपहर में मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने लगा था। लेकिन बारिश थमने के बाद शाम को जलस्तर में कमी आने लगी थी। दोबारा शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.