चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। संवाददाता क्रशर कारोबारी की पत्थर खदान, क्रशर प्लांट और आवासीय मकान में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी की। करीब सात घंटे की छानबीन के बाद टीमें बिक्री रजिस्टर से लेकर अन्य संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गईं। छापेमारी की वजह करीब 21 लाख रुपये की जीएसटी की बकाएदारी बताई जा रही है। टीम दस्तावेजों का मिलान करने में जुटी है।बेड़ीपुलिया के समीप हाईवे किनारे रहने वाले कारोबारी एमपी जायसवाल का भरतकूप के गोंडा पहाड़ में पत्थर खदान व क्रशर प्लांट है। शुक्रवार को अपरान्ह करीब चार बजे जीएसटी बांदा की तीन टीमों ने एक साथ खदान, क्रशर प्लांट और घर पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सात घंटे पड़ताल के बाद देर रात करीब 11 बजे टीमें अपने साथ बिक्री रजिस्टर आदि ले गई। सू...