उरई, अप्रैल 5 -- मानिकपुर(चित्रकूट), संवाददाता।मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। जिससे किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। बीच ट्रैक पर मालगाड़ी के खड़े हो जाने से करीब डेढ़ घंटे तक लगभग आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। इन्हें दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। कपलिंग को दुरुस्त करने के बाद रेल यातायात शुरू हो सका।सतना की तरफ से सीमेंट लादकर प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी रविवार को बांसा पहाड़ स्टेशन पर खड़ी थी। शाम 5:42 बजे सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी मानिकपुर की तरफ रवाना हुई। अभी मालगाड़ी कुछ दूर ही चली थी कि कपलिंग टूट गई। इससे कई बोगियों को लेकर इंजन आगे की तरफ बढ़ गया, जबकि अन्य बोगियां पीछे ही खड़ी रह गईं। गार्ड की सूचना पर चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.