चित्रकूट में आधी रात तक चला रेस्क्यू, एक हजार लोगों को निकाला
चित्रकूट, अगस्त 30 -- चित्रकूट। मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ से धर्मनगरी चित्रकूट में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए यूपी-एमपी प्रशासन की टीमों ने आधी रात तक रेस्क्यू किया। इस दौरान करीब एक हजार लोगों को टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एमपी प्रशासन ने 10 स्थानों पर राहत शिविर संचालित कर बाढ़ पीड़ितों के ठहरने का इंतजाम किया है। एमपी क्षेत्र में लगातार हुई जोरदार बारिश की वजह से मंदाकिनी ने शनिवार को प्रलयकारी रूप दिखाया। धर्मनगरी चित्रकूट के यूपी-एमपी क्षेत्र को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। रात में मंदाकिनी का जलस्तर काफी कम होने के बाद बाढ़ में हुई बर्बादी का मंजर नजर आने लगा है। बाढ़ के पानी में डूबे मकानों के भीतर रखी गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। शनिवार की दोपहर से ही यूपी-एमपी क्षेत्र में एनडीआरएफ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.