चित्रकूट, अप्रैल 3 -- चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव के बीच सुबह करीब 10 बजे तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौंडा गांव के मजरा रजौली पुरवा में चार बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलस गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं रैपुरा थाना क्षेत्र के कुई गांव में खेत पर फसल समेट रही अधेड़ महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। रजौली पुरवा निवासी राजकिशोर का 10 वर्षीय बेटा नीरज, रामबाबू का 12 वर्षीय बेटा सुमित, भूरा यादव का 13 वर्षीय बेटा विकास व विष्णु का 13 वर्षीय बेटा करन शुक्रवार सुबह बकरियां चराने खेतों में गए थे। करीब दस बजे मौसम में बदलाव के बीच हल्की बारिश होने लगी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.