चित्रकूट, अप्रैल 17 -- चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में बैशाख माह के अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अत्यधिक गर्मी में भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं डगमगाए। रामघाट पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मंदाकिनी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में यूपी-एमपी प्रशासन मुस्तैद रहा। अमावस्या मेले में एक दिन पहले से ही श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचने लगे थे। शुक्रवार को तड़के से ही रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। खास बात यह है कि गर्मी को देखते हुए ज्यादातर श्रद्धालुओं ने सुबह ही पहुंचकर मंदाकिनी स्नान किया। धूप तेज होने से पहले ही भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा भी लगाई। इसके साथ ही रामघाट स्थित राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक भी किय...