चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
चित्रकूट, सितम्बर 6 -- यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने कहर मचाया हुआ है। बाढ़ के कारण कई गांव और आबादी प्रभावित हो गई। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर जायजा लिया। सीएम योगी आज चित्रकूट पहुंचे और रामघाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सीएम योगी रामघाट में बने रैन बसेरा भी गए। यहां पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। सीएम योगी ने रामायण मेला परिसर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया। बाढ़ प्रभावितों से नुकसान की जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया। सीएम योगी इस दौरान रामघाट में टूटी हुई तुलसीदास की प्रतिमा के पास भी रुके। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट जिले का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.