उरई, मई 4 -- उरई, संवाददाता। परिवहन निगम के बेडे़ में एक बार फिर से बसों का इजाफा हो गया है। शासन की पहल पर उरई रोडवेज डिपो को छह नई मिनी बसें दी गई है। एआरएम केके आर्य का कहना है कि 40 सीटर इन बसों को बांदा, चित्रकूट के साथ कानपुर, झांसी पर संचालन किया जाएगा। इनको चलाए जाने की लिखा पढ़ी की जा रही है एआरएम के अनुसार 40 सीटर बसें मुख्यालय से भेजी गई है, उनको भगवान श्रीराम की तपोभूमि कहे जाने वाले चित्रकूट के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है। दरअसल अयोध्या के बाद चित्रकूट प्रदेश का दूसरा ऐसा तीर्थ स्थल हैं, जहां पर भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते है। रोडवेज अफसरों ने बताया, अब डिपो में कुल मिलाकर बसों की संख्या 122 हो गई है। इनमें कई बसें ऐसी हैं, जो क्षमता से अधिक चलने की वजह से पुरानी हो गई है...