चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। कोषागार घोटाले में पुलिस एसआईटी ने सोमवार को एक और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। पकड़े गए दलाल ने कई पेंशनरों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये का भुगतान पेंशनरों के खातों मे अनियमित तौर पर कराया है। वर्ष 2018 से 30 सितंबर 2025 तक कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख की धनराशि का गबन किया गया। इस मामले की जांच पुलिस एसआईटी पिछले तीन महीने से कर रही है। पिछले सप्ताह एसआईटी ने जेल में बंद 35 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद अब एसआईटी ने एक बार फिर से घपलेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को एसआईटी ने दलाल देव कुमार उर्फ बोग्गन त्रिपाठी निवासी हनुवा थाना मानिकपुर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.