कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी 13 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक इस बात का उलाहना देने पर आरोपी के परिवार वालों ने उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.