चित्रकूट के युवक की सिंहपुर में संदिग्ध मौत
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में चित्रकूट निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि युवक के पास मौजूद 50 हजार रुपये की नकदी भी गायब है। मंगलवार को परिजन पिपरी थाने पहुंचे और पुलिस को मौखिक रूप से पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव निवासी 28 वर्षीय शुभम मिश्रा पुत्र कृष्णकांत उर्फ ननकू मिश्रा 21 अगस्त को अपनी पत्नी दुर्गा देवी से मिलने प्रयागराज के हिम्मतगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था। रास्ते में वह पिपरी क्षेत्र के सिंहपुर गांव स्थित अपनी मौसी कुंता देवी और मौसा राजेंद्र पांडेय के घर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.