चित्रकूट की युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
कौशाम्बी, मई 22 -- चित्रकूट जिले की एक युवती ने गुरुवार शाम फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। चित्रकूट के सरधुआ गांव की 25 वर्षीय कला देवी पुत्री मातादीन गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर के भीतर फांसी पर लटकती मिली। यह देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। परिवार वालों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद निजी वाहन की मदद से कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, परिवार वाले खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। चर्चा रही कि घरेलू कलह के कारण उसने जान देने का प्रयास किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.