चित्रकूट का युवक गांजा तस्करी में गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 9 -- जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास से गांजा तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बरगढ़ चित्रकूट निवासी रामसिया पटेल उर्फ लुल्लू उर्फ लुलुआ पकड़ा गया। इसके पास से पिट्ठू बैग में 1.820 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 24 हजार रुपये है। उसने पॉलीथिन में गांजा बांधकर ऊपर से टेप लगा दिया था। पूछताछ में बताया कि वह बिहार में अधिक दाम पर गांजा ले जाकर बेचता है। कॉल डिटेल की मदद से जीआरपी उसके गैंग का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.