उरई, मार्च 13 -- उरई। जालौन कोतवाली के व्यस्तम चौराहे दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर गुरुवार देर रात चित्रकूट से आई एसओजी की गाड़ी की किसी वाहन से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चित्रकूट एसओजी प्रभारी समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी को उरई मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। चित्रकूट जनपद की एसओजी टीम किसी कार्य से गुरुवार को जालौन की ओर आई थी। देर रात जब टीम की गाड़ी जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से गुजर रही थी, तभी अचानक किसी वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में एसओजी प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित कुल चार लोग सवार थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.