चित्रकूट एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत
हमीरपुर, मई 25 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अकौना-रागौल रेलखंड स्थित ग्राम करहिया के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करहिया निवासी 49 वर्षीय दशरथ के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार चित्रकूट एक्सप्रेस से कटने की सूचना रेल कर्मी ने अकौना रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे जसवंत ने बताया कि हम चार भाई व एक बहन है, जिसमें दो भाइयों की शादी हो चुकी है और दो भाइयों व छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत पिता गांव व क्षेत्र में मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे। वह हर रोज की तरह सोमवार सुबह खेतों की ओर गए थे। घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.