पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, अंशु आर्ट, कशिश आर्ट तथा रंग संग आर्ट गैलरी के संयुक्त तत्वावधान में कशिश आर्ट परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कला गुरु एसएम नैयर जमाल को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभा की अध्यक्षता इप्टा के अध्यक्ष प्रेम भसीन व संचालन प्रेम प्रकाश ने किया। पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि नैयर साहब केवल चित्रकार ही नहीं, बल्कि साहित्य के भी गहरे जानकार थे। उनकी माता एक उत्कृष्ट शायरा थीं। उनकी कृतियां आज भी कलाकारों को दिशा देती रहेंगी। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रेम भसीन ने कहा कि पिछले एक महीने में कई प्रियजनों को श्रद्धांजलि देनी पड़ी है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने बताया कि नैयर जमाल का जन्म 1949 में हुआ था और उन्होंने पलामू जैसे छोटे क्षेत्र में रहकर चित्रकला को उंचाइयों तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.