चित्रकारों ने अपनी कला से उकेरा संत कबीरदास का चित्र
संतकबीरनगर, जून 25 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। संत कबीर अकादमी मगहर में चल रहे पांच दिवसीय रंग कबीर चित्रकला कार्यशाला के दूसरे दिन चित्रकारों ने अपना हुनर दिखाया। इस दौरान चित्रकारों ने अपनी कला से संत कबीर के चित्रों को उकेरा। यह कार्यशाला संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तरंग तथा ललित कला एवं संगीत विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। प्रतिभागियो ने संत कबीर के जीवन, दर्शन, वाणी एवं सामाजिक संदेशों को चित्रों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.