चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार
जौनपुर, सितम्बर 30 -- महराजगंज। क्षेत्र के गोंदालपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। एंजल बिंद ने प्रथम, सुंदरी निषाद ने द्वितीय और सुंदरी बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनकी प्रतिभा निखरती है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई गुण होता है, जरूरत उसे पहचानकर आगे बढ़ाने की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पाल, शिक्षक महेंद्र यादव, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.