मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही वार्षिक परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल चित्रकला,रंजन कला और इंटर के छात्रों सामान्य आधारित विषय व्यवसायिक वर्ग के लिए कृषि गणित,प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र,कृषि रसयान विज्ञान दशम प्रश्नपत्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। 115 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या33504 रही। जिनमें 31215 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों का इम्तिहान दिया। जबकि परीक्षा में 2289 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम के नेतृत्व में सचल दल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा परीक्षा का निरीक्षण किया। इससे पहले परी...