फिरोजाबाद, मार्च 10 -- जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में सुबह की पाली में 34636 परीक्षार्थियों में से 31511 ने परीक्षा दी। 3125 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट कृषि गणित एवं कृषि रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 548 विद्यार्थियों में 531 उपस्थित रहे। कक्षा 11 के कृषि गणित एवं कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा में 130 में से 116 उपस्थित हे। इंटरमीडिएट के व्यावसायिक अध्ययन एवं गृहविज्ञान की परीक्षा में 4105 विद्यार्थियों में से 3886 उपस्थित एवं 219 अनुपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...