घाटशिला, अप्रैल 27 -- घाटशिला। मई दिवस के पूर्व रविवार को आईसीसी वर्कर्स यूनियन की ओर से कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर पांच तक के विभिन्न स्कूलों के लगभग 126 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के जयंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए नीलिमा सरकार, रोमा गुप्ता तथा श्रीमती शिल्पी सरकार सम्माननीय जज के रूप में निर्णायक की भूमिका में थीं। मौके पर चित्राकंन प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव तथा महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने जजों का स्वागत किया। मौके पर यूनियन की ओर से जयंत उपाध्याय, एन के राय, संदीप भट्टाचार्जी, संजय कुमार, जयनारायण खरवार, अरिंदम मुखर्जी, महमूद अली, एस पी प्रहराज, जगदीश सिंहदेव, अशोक सिंह, जेएस ...